Uncategorized

भाजपा नेता पर आरोप, लॉकअप में बंद उग्रवादी की पैरवी करने गये थे थाना,  निरीक्षक ने थाने से भगाया

Latehar: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना परिसर में विगत नौ मई को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव को बालूमाथ थाना निरीक्षक मोहन पांडे ने थाने में कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए थाने से बाहर निकाल दिया था,  जिसकी शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने चतरा सांसद, डीजीपी डीके पांडे, डीआईजी पलामू विपुल शुक्ला,  एसपी लातेहार प्रशांत आनंद,  एसडीपीओ बालूमाथ एवं थाना प्रभारी बालूमाथ से लिखित रुप में की है. हालांकि मोहन पांडे ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि अधिकारी जांच कर लें,  यदि मैंने गलती की है तो सजा दें.

उग्रवादी की पैरवी करने थाना पहुंचे थे भाजपा नेता : पुलिस

जब लातेहार न्यूज विंग रिपोर्टर ने मामले की छानबीन की तो एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम न छापने की बात कहते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव थाना में एक गिरफ्तार उग्रवादी की पैरवी करने पहुंचे थे ओर थाने में बिना अनुमति के हाजत में बंद उग्रवादी से बात कर रहे थे. यह क़ानूनी रूप से गलत है. ओर उग्रवादी की पैरवी करना अपराध है.

gg

उग्रवादी ने कई वारदातों को दिया था अंजाम

बता दें कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में चतरा जिले के टंडवा थाना के कुण्डी कोलियरी से कोयला ले कर आ रहे तीन ट्रकों को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया था. ट्रकों को बालूमाथ थाना के चमतु ग्राम के पास रोक कर उसमें आग लगा दी गयी थी. घटना पांच मई को मध्य रात्रि 12 से एक बजे के बीच घटित हुई थी. अपराधियों की संख्या तीन बताई गयी थी. सभी अपना चेहरा ढंके हुए थे.  ट्रक जलाने के बाद अपराधी एक पर्चा भी छोड़ गये,  जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था.  अपराधियों के द्वारा गोली भी चलाई गयी थी,  जिसमे एक ट्रक का खलासी बिमलेश यादव 25 वर्ष की पैर में गोली लगी थी. जिसका बालूमाथ स्वास्थ केंद्र मे प्राथमिक उपचार किया गया था.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस रात से ही घटना स्थल पर जमी हुई थी. साथ ही अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही थी.

पकड़े गए उग्रवादी ने अपना जुर्म भी कबूला है

ज्ञात हो कि इस घटना के बाद से कोलियरी समेत ट्रक चालकों मे काफी डर बना हुआ है. इसी घटना की कड़ी में चालक दिनेश यादव ग्राम सेरेगर को पुलिस ने पकड़ा था. पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन  के क्रम में घटना में उसने अपनी संलिप्त भी स्वीकार कर ली है. कहा गया कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव इसी की पैरवी करने थाने पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button