Uncategorized

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने दिया इस्तीफा, अगले पीएम बन सकते है केपी ओली

Kathmandu : नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देकर वाम-मोर्चा की अगली सरकार के गठन के लिए रास्ता साफ कर दिया है. गौरतलब है कि देश में हुए ऐतिहासिक संसदीय और स्थानीय चुनावों में पार्टी की बुरी हार के करीब दो महीने बाद देउबा ने इस्तीफा दिया है.

इसे भी पढ़ें: फ्लोरिडा के स्कूल में हुई गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, हिरासत में आरोपी

जून में नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री बने थे देउबा

देउबा सीपीएन (माओवादी सेन्टर) के समर्थन से पिछले वर्ष छह जून को नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री बने थे. सीपीएन (माओवादी सेन्टर) अब वामपंथी गठबंधन का हिस्सा है और सीपीएन-यूएमएल के साथ विलय कर रहा है. देउबा ने कहा कि मेरे नेतृत्व में सरकार के तीनों स्तरों के लिए मतदान सफलतापूर्वक पूरा हुआ और उसने सत्ता हस्तांतरण की नींव रखी.  काठमांडो पोस्ट की खबर के अनुसार, देउबा जल्दी ही राष्ट्रपति विद्या देबी भंडारी को अपना इस्तीफ सौंपेंगे.

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इस्राइली प्रधानमंत्री, इस्तीफा नहीं देने पर अड़े

अक्तूबर, 2015 से अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं ओली

वामपंथी गठबंधन पहले ही राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर चुका है. गठबंधन ने यूएमएल अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली को अपने प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया है. सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन-माओवादी सेन्टर गठबंधन को दिसंबर में हुए आम चुनावों में 275 में से 174 सीटों पर जीत मिली है. सीपीएन-यूएमएल का नेतृत्व ओली जबकि सीपीएन-माओवादी सेन्टर का नेतृत्व प्रचंड करते हैं. ओली (65) पहले भी 11 अक्तूबर, 2015 से तीन अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button