Uncategorized

रिम्‍स : निदेशक पद पर आज हो सकता है फैसला

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक पद का लेकर आज फैसला लिया जा सकता है। इसका निर्णय मुख्य सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को लेना है। बताते चलें कि इस पद के लिए 28 चिकित्‍सकों को योग्‍य पाते हुए साक्षात्‍कार के लिए भी बुलाया गया है। चयन समिति इस पर निर्णय लेकर सरकार को अनुशंसा भेजेगी। मालूम हो कि रिम्स निदेशक का पद काफी समय से खाली चल रहा है। इसका पीछे कारण था कि झारखंड हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद योग्‍यता नहीं होने के कारण अतिरिक्त प्रभार के रूप में इस पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे अधीक्षक डा. एसके चौधरी को इस पद से हटा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button