Uncategorized

अब तक 24,000 लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो दिनों में करीब 24,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की। सोमवार को भी 1,414 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कश्मीर के लिए 1,414 यात्रियों का जत्था तड़के 4.40 बजे भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। ये लोग 38 बसों और 17 हल्के मोटर वाहनों में सवार थे।”

मौसम विभाग ने यात्रा के लिए दैनिक मौसम बुलेटिन जारी किया है।

सोनमर्ग और पहलगाम से पवित्र गुफा के बीच सोमवार दोपहर को बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नुनवान (पहलगाम) और बालटाल आधार शिविरों और जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर दिन में बादल छाए रहेंगे।

अमरनाथ यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो दिनों में लगभग 24,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए।

इस यात्रा के लिए सेना द्वारा तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जाता है। घाटी में आतंकवादी गतिविधियों की वजह से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहती है।

गौरतलब है कि दो जुलाई को शुरू हुई यह 48 दिवसीय यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button