Uncategorized

आजसू पार्टी में शामिल होते ही कृष्‍णा नायक बने रांची जिला उपाध्‍यक्ष

News Wing Ranchi, 08 December: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी राजेंद्र मेहता ने शुक्रवार को रांची जिला समिति का विस्तार किया. जिसमें पिठोरिया निवासी कृष्णा नायक को जिला उपाध्यक्ष तथा उमेश तिवारी, मुकेश नायक एवं निखिल दांगल सार को जिला सह-सचिव के पद पर मनोनीत किया गया. इन्होंने आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्‍यता ली. उनके साथ मुटरू लोहरा, संजय मुण्डा, अर्जन उरांव, सुनिल मुण्डा, दिलीप साहू, अन्नू उरांव, निपू ठाकुर, विरेंद्र महतो, विरेन महतो, अनिल लकड़ा, पंकज साहू, देवेंद्र साहू, अरविंद साहू, पंचम तिर्की छोटू सिंह, अशोक लोहरा, राज गुप्ता, रवि साहू, अभिषेक सोनी, रोकी लोहरा, कार्तीक मुण्डा, संजय लोहरा, सागर लोहरा, सुनिल लोहरा, रोहित गोप, विकास गोप, सुनील साहू, राज लकड़ा समेत कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सुदेश कुमार महतो ने सबको माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.

यह भी पढ़ेंः दलीय आधार पर होगा इस बार झारखंड में निकाय चुनाव !

पार्टी में हर कार्यकर्ता का समान महत्व, बदलाव के लिए आगे आयें युवाः सुदेश महतो

इस मौके पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बदलाव के लिए युवा नेतृत्व संभालें. मौजूदा परिस्थिति चुनौतियों भरा है. युवा शक्ति को आज पूरे देश की जरूरत है. कहा कि जो लोग प्रदेश के हित में सोचते हैं, पार्टी उन्हें प्लेटफार्म देने का काम करेगी. यह राज्य अपनी मुद्दों पर राजनीति करेगी और देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा. हमें विश्वास है कि आपकी ताकत राज्य को गति प्रदान करेगी. उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं का एक लक्ष्य होना चाहिए कि पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें और लोगों को जोड़ें. पार्टी में हर कार्यकर्ता का समान महत्व है. राजनीति को पार्ट टाईम की तरह हमें नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसी से राज्य, समाज, परिवार एवं व्यक्ति के बेहतरी का निर्णय होता है. राज्य की बेहतरी में सबको अपनी भागदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य आपका है इसको संवारना और देश में अव्वल राज्य के रूप में स्थापित करने की जिम्मेदारी भी आपकी है. आजसू पार्टी उन विचारों का एक माध्यम है.

यह भी पढ़ेंः रिम्स के कैदी वार्ड में नहीं है पानी, शौचालय से भी आती दुर्गंध

मां और माटी की लड़ाई को आगे बढ़ाना हैः कृष्णा नायक

इस अवसर पर अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने वाले कृष्णा नायक ने कहा कि राज्य नवनिर्माण की लड़ाई में आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो का साथ देने पूरे प्रदेश से युवा आगे आ रहे हैं. सुदेश महतो के नेतृत्व में मां और माटी की लड़ाई को आगे बढ़ाना है. झारखंडी स्वाभिमान, झारखंडी संस्कृति और झारखंडी अस्मिता की रक्षा को लेकर यदि कोई पार्टी चिंतित नजर आती है तो वह है आजसू पार्टी.

यह भी पढ़ेंः लातेहार में हथियारों-विस्फोटकों का जखीरा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ये थे मौजूद

इस अवसर पर राजेंद्र मेहता, आशुतोष गोस्वामी, अरविंद सिंह, एतवा उरांव, राजेंद्र मुण्डा राजन, विश्वास खोया, विरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र महतो, हरिशंकर महतो, राम प्रसाद साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह आयोजन कांके रोड स्थित सुदेश कुमार महतो के आवास पर किया गया था. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button