Uncategorized

डेरा सच्चा सौदा से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस भी हैरान

NEWS WING

Haryana, 04 September : हरियाणा पुलिस ने गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. सूत्रों ने बताया कि डेरा समर्थकों के पास करीब 67 हथियार है. जिनमें से 33 हथियार जमा कराए गए हैं. वहीं 34 हथियार जमा करवाना बाकी है. हरियाणा पुलिस ने कहा कि भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं. जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं कराया है उन्हें भी जल्द से जल्द इसे जमा करना होगा. ऐसा नहीं होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस को इस कार्रवाई में अलग-अलग तरह की बंदूकें, पिस्टल और कई तरह के दूसरे हथियार मिले हैं.

यह भी पढ़ेंः खाली कराये जा रहे डेरा परिसर, 18 लड़कियां भी निकाली गयीं

यह भी पढ़ेंः बेकाबू हुए राम रहीम समर्थक, तोड़फोड़, आगजनी, पांच लोगों की मौत

33 हथियार जमा कराए, 34 बाकी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है. राम रहीम के जेल जाने के बाद से डेरा सच्चा सौदा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. पुलिस ने 33 हथियार जमा करवाए हैं और बाकी के 34 हथियार को भी जमा करने के लिए डेरा समर्थकों को कहा है. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस को जो हथियार मिले हैं उनमें अलग-अलग तरह की बंदूकें और पिस्टल शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः सिरसा: डेरा केंद्र में पढ़ाई कर रही लड़की गायब, खोज जारी

यह भी पढ़ेंः आइयें जाने राम रहीम के बारे में 5 खास बातें

बलात्कार की सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर एक साध्वी के साथ बलात्कार का आरोप साल 2002 में लगा था. एक गुमनाम लेटर के जरिए साध्वी ने इस बात का खुलासा किया था. मामले में उच्च न्यायालय ने लेटर का संज्ञान लेते हुए सितम्बर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. हरियाणा पुलिस ने की कार्रवाई सीबीआई ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया. इस मामले में गुरमीत राम रहीम को जमानत तो मिल गई, लेकिन यह मामला लंबे समय से पंचकुला की सीबीआई अदालत में चल रहा था. 25 अगस्त को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और 28 अगस्त को उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button