Uncategorized

विदेशी मीडिया ने मोदी पर ‘NO..!’ का मुहर लगाया

नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश भर में नरेन्द्र मोदी की धूम मची हुई है, वही विश्व भर का मीडिया मोदी को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त कर रहा है। हाल ही में द इकोनोमिस्ट ने मोदी पर एक स्पेशल इश्यू जारी किया।

इस लेख में पत्र ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की प्रबल उम्मीद जताई है लेकिन साथ ही मोदी समर्थकों को नाराज करने वाली बातें भी लिखी है।

ब्रिटेन के प्रमुख न्यूजपेपर गार्जियन ने भी लिखा है कि ब्रिटेन अब इस कट्टर हिन्दू को ज्यादा नजरअंदाज नहीं कर सकता। एक अन्य अखबार में लिखा है कि भारत अपनी तरक्की के लिए इतना आतुर हो चुका है कि वह मानवता को ही भूल चुका है।

इसी तरह पाकिस्तानी अखबार में छपे एक लेख में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही खतरनाक बताया गया है। हालांकि कुछ अन्तरराष्ट्रीय लेखकों ने मोदी को लेकर उम्मीद भी जताई है कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत अपने स्वर्णिम काल की ओर लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button