Uncategorized

नुकसानदेह खरगोशों पर घातक वायरस छोड़ेगा आस्ट्रेलियाई प्रशासन

सिडनी: आस्ट्रेलिया के खरगोशों के लिए एक बुरी खबर है। प्राथमिक उद्योगों से संबंधित न्यू साउथ वेल्स विभाग ने मार्च में राज्य में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले खरगोशों पर घातक वायरस छोड़ने का फैसला लिया है। (16:04)
पहली बार 1980 के दशक में चीन में पाया गया कैलिसीवायरस खरगोशों की उन प्रजातियों को निशाना बनाएगा, जो किसानों की फसलों और आस्ट्रेलिया की देसी वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

प्राथमिक उद्योग परियोजना से संबंधित विभाग की प्रमुख तान्या कॉक्स ने कहा कि 1,000 से अधिक स्थानों पर उन्हें (खरगोशों) प्रलोभित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जिन जगहों पर खरगोश खाने आते हैं, वहां गाजर रखे जाने की जरूरत है, खरगोश आकर गाजर खाने लगेंगे और तभी घातक वायरस छोड़ दिया जाएगा।”

न्यू साउथ वेल्स के प्राथमिक उद्योग से संबंधित विभाग ने घातक वायरस छोड़े जाने से पहले पालतू खरगोश के मालिकों से अपने खरगोशों का टीकाकरण कराने के लिए कहा है, ताकि उन पर घातक वायरस का असर न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button