Uncategorized

एग्जिट पोल : मणिपुर में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सामने आए दो अलग-अलग एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ही दलों के लिए अच्छी खबर आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में भाजपा को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। यानी कि इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में नौ से 15 सीटें जा सकती हैं।

वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस दोबारा सत्ता अपने पास रखने में सफल हो सकती है।

इस सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 30 से 36 सीटें और भाजपा को 16 से 22 सीटें मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button