Uncategorized

रुपये के चिन्ह के साथ 10 और 50 के नए नोट जल्द

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आईबीआई) जल्द ही रुपये के चिन्ह के साथ 10 और 50 के नए नोट जारी करेगा. इस बात की जानकारी केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को दी. साल 2010 में रूपए के इस चिन्ह को आधिकारिक रूप से अंगीकृत किया गया था.

‘महात्मा गांधी सीरिज-2005’ वाले इस नोट पर आरबीआई के गर्वनर डी. सुब्बाराव के हस्ताक्षर के अलावा अंग्रेजी के ‘एल’ अक्षर के साथ रूपए का निशान छपा होगा. इस नोट के पिछले हिस्से में नोट की छपाई का साल 2012 अंकित होगा.

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि इस नोट की बनावट ‘महात्मा गांधी सीरीज -2005’ के 10 और 50 रुपये के छपे पहले नोट की तरह होगी. केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई के द्वारा पूर्व में जारी किए गए 10 और 50 के नोट वैधानिक रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button