Main SliderNationalNEWS

Twitter: किन-किन फीचर्स के लिए एलन मस्क वसूलेंगे आठ डॉलर, जानिए

माइक्रोब्लागिंग Twitter का अधिग्रहण करने और उसका मालिक बनने के साथ ही एलन मस्क ने सबसे पहले कमाई का रास्ता निकाल लिया है. मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें कर्मियों की छंटनी प्रमुख है. एलन मस्क ने करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Twitter के भारतीय ऑफिस के सभी कर्मचारियों को निकाला जा रहा है. इसके अलावा अब उन तीन फीचर्स की लिस्ट सामने आई है जिसके बदले एलन मस्क आठ डॉलर वसूल करने वाले हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में…

Twitter डायरेक्ट मैसेज

एलन मस्क ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर को पेड करने वाले हैं जिसके बाद आप किसी हाई प्रोफाइल अकाउंट को मैसेज तभी कर पाएंगे जब आपने आठ डॉलर देकर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया हो, हालांकि इस संबंध में एलन मस्क या ट्विटर की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं जिनसे इस बारे में जानकारी मिली है. हाई प्रोफाइल अकाउंट को निर्धारण कैसे होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है.

Twitter ब्लू टिक

ब्लू टिक ट्विटर का सबसे खास और चर्चित फीचर है जिसके लिए हर कोई बेचैन रहता है. मालिक बनने के बाद Elon Musk ने कहा है कि ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर देने होंगे, अन्यथा ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा. यह शुल्क मासिक है.

वीडियो देखने के लिए पैसे
कहा जा रहा है कि ट्विटर पर कुछ वीडियो देखने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे, हालांकि यह अभी तय नहीं है कि इसमें किस तरह के वीडियो को शामिल किया जाएगा. कहा जा रहा है कि वीडियो को Payabled Video में कैटेगराइज्ड किया जाएगा.सभी फीचर्स के लिए आपको अलग-अलग पैसे नहीं देने होंगे। आपको सिर्फ ट्विटर ब्लू सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसके तहत आपको ये सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button