
New Delhi: भारत बंद के मद्देनजर पंजाब सरकार के अनुरोध पर सीबीएसई नेराज्य में दो अप्रैल को होने वाली 12 वीं और10 वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति( अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित तौर पर‘ कमजोर’ करने के प्रयासों के खिलाफ दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद आहूत किया है.
इसे भी पढ़ें: भारत बंद: पटना-गया रेलखंड पर समर्थकों ने रोकी ट्रेन, ओडिशा में भी रेल यातायात बाधित, पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद
स्कूल भी बंद रखने का लिया गया निर्णय
बोर्ड ने कहा कि पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा महानिदेशक की ओर से भारत बंद के दौरान कानून एवं व्यवस्था की समस्याओं और अन्य गड़बड़ियों की आशंका जताते हुए दो अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने के लिए एक अप्रैल को अनुरोध पत्र मिला था. सीबीएसई ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूलों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें: एससी-एसटी एक्ट मामले में सरकार पर बढ़ा दबाव, कोर्ट में 2 अप्रैल को पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है मोदी सरकार
जल्द ही की जाएगीअगली तारीख की घोषणा
रविवार की देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि महानिदेशक (स्कूली शिक्षा) के पत्र को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने पंजाब में दो अप्रैल 2018 को होने वाली12 वीं और10 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. उसने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ और बाकी देश में परीक्षा निर्धारित समय पर होगी. बोर्ड ने कहा कि पंजाब में परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




