Uncategorized

CBSE ने UGC NET परीक्षा के Candidates को दिया ब्यौरे में सुधार का एक अवसर

News Wing
New Delhi, 
18 September : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नवंबर में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के उम्मीदवारों को उनके ब्यौरे में सुधार की सुविधा प्रदान की है और यह सीबीएसई की वेबासाइट पर 19 सितंबर से 25 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी.

सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिये होगी जिन्होंने शुल्क का भुगतान कर दिया हो.

नवंबर में होने वाली है यूजीसी नेट परीक्षा
नवंबर में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवार सीबीएसईनेटडाटएनआईसीडाटआईएन पर जाकर अपने ब्यौरे की पुष्टि कर सकते हैं. बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि अगर जरूरी हो तब वे आवश्यक सुधार कर सकते हैं.

25 सितंबर तक का समय
25 सितंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जायेगा. अगर किसी तरह के अतिरिक्त शुल्क की जरूरत होगी तब कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक या सिंडिकेट बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ई चालान के तहत स्वीकार किया जायेगा.

अधिकारी ने बताया कि छात्रों को परेशानियों से बचाने के लिये यह सुविधा प्रदान की गई है. छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे सवधानीपूर्वक सुधार करें क्योंकि इसके बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button