BusinessNational

सीबीआई ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणॉय राय, राधिका रॉय के खिलाफ नया केस दर्ज किया   

NewDelhi :  सीबीआई ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणॉय राय, पत्नी राधिका रॉय सहित अन्य के खिलाफ ने नया केस दर्ज किया है.  मामले से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार सीबीआई ने उन पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों के उल्लंघन मामले में यह केस दर्ज किया है. यह जानकारी एकअधिकारी ने बुधवार, 21 अगस्त को दी. साथ ही  सीबीआई ने  कंपनी के पूर्व सीईओ विक्रम आदित्य चंद्रा के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया है.

खबरों के अनुसार आरोप है कि एनडीटीवी ने अपनी 32 सहायक कंपनियों का मदद से  टैक्स हैवन देशों से शैम ट्रांसेक्शन के जरिए विदेशी फंड हासिल किया.   इससे पूर्व  प्रणॉय राय और उनकी पत्नी को  नौ अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीबीआई के निर्देश पर विदेश जाने से रोक दिया था. जान लें कि  दोनों मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत सीबीआई जांच का भी सामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, SPO शहीद

मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया था

 हालांकि एनडीटीवी ने एक ट्वीट के जरिए इसका कड़ा विरोध  करते हुए इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया था.  जानकारी के अनुसार  जून महीने में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने एनडीटीवी के तीन प्रोमोटर्स को सिक्योरिटीज मार्केट में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया थ.  

इन प्रोमोटर्स में प्रणॉय रॉय, राधिका रॉय और इनकी कंपनी आरआरपीआर होंल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. जान लें कि सेबी ने  राय दंपत्ति को दो साल तक कंपनी के निदेशक मंडल या शीर्ष प्रबंधन में किसी भी तरह की भूमिका से भी प्रतिबंधित किया है. दोनों  किसी अन्य कंपनी के निदेशक मंडल या शीर्ष प्रबंधन में  भी एक साल तक शामिल नहीं हो सकते.

इसे भी पढ़ें-  न्यायमूर्ति एनवी रमण ने सीजेआई  के पास विचार के लिए भेजा पी  चिदंबरम का मामला

Related Articles

Back to top button