News Wing
Srinagar, 29 August: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रहस्यमयी अवस्था में दो युवकों का शव मिला है. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि किशोरों की उम्र 20-22 के बीच में है. दोनों का शव आज सुबह शोपियां जिले के जंगल क्षेत्र के नजदीक मिला. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
उन्होंने बताया कि शवों पर कोई जख्म या मारने-पीटने के निशान नहीं हैं.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.




