
Deoghar : देवघर-सारठ मुख्य मार्ग में सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ-बिशनपुर जोरिया में पुल निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन के धंसने के कारण डहुआ पूल पर छड़ लदा ट्रक पलट गया था.
इसके बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर अविलंब व्यवस्था को दुरुस्त करने का का निर्देश दिया. जिसमें चालक व खलासी बाल-बाल बच गये थे.
इसे भी पढ़ें –Delhi में तय हुई सभी गाड़ियों की अधिकतम स्पीड, ज्यादा तेज चलाया तो लगेगा जुर्माना
ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-114 के निर्माण कार्य में लगी एलाइड कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य लगभग डेढ़ वर्ष से लंबित है. जिसके कारण यह समस्या आई है. बीते दिन तेज बारिश होने के कारण पुल निर्माण कार्य को लेकर बनाया गया डायवर्शन धंस गया. जिससे ट्रक पलटी हो गयी.
वहीं बिशनपुर के पास बनाए गए डायवर्सन भी आधा धंस कर रह गया है और एक बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है.
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के निर्देश पर एनएच के कार्यपालक अभियंता ने डहुआ पुल के डायवर्सन का निरीक्षण किया.
वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने डहुआ पुल के पास के डायवर्सन को ठीक करने के लिए उपायुक्त को ट्वीट कर निर्देश दिया.
उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता को देते हुए अविलंब डायवर्सन को ठीक कर लिए जाने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें –देश में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी के करीब पहुंचा




