News Wing
Kerala, 15 August: राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रमुख महोन भागवत को केरल के स्कूल में झंडा फहराने से रोका दिया गया है. झंडा ना फहराने का आदेश वहां के कल्केटर ने दिया. ऐसा करने के पीछे कलेक्टर ने वाजिब तर्क देने का दावा भी किया है.
– घटना केरल के पलक्कड जिले की है. मोहन भागवत वहां एक स्कूल में 70 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. उन्हें वहां झंडा फहराना था. लेकिन, कलेक्टर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
– कलेक्टर का कहना है कि किसी स्कूल में झंडा वहां के प्रधानाचार्य, शिक्षक या किसी निर्वाचित प्रतिनिधि ही फहरा सकते हैं. ऐसे में मोहन भागवत ना तो वहां के प्रधानाचार्य हैं, ना ही शिक्षक और ना ही कोई निर्वाचित शख्स.
बीजेपी ने किया विरोध
बीजेपी ने कलेक्टर के इस निर्देश का कड़ा विरोध किया है. अब कलेक्टर के निर्देश को चुनौती देने की बात हो रही है.
शर्मनाक घटना : प्रतुल
इधऱ, झारखंड भाजपा ने भी केरल सरकार के इस कृत्य को शर्मनाक बताया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंंडा फहराने से रोकना देशद्रोह का काम है. यह शर्मनाक एक शर्मनाक घटना है. प्रदेश भाजपा इसकी भर्त्सना करती है अौर अादेश जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है.




