
Asam : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि असम में हिंसा का दौर खत्म हो गया है. राजनाथ ने कहा कि इस पूर्वोत्तर राज्य में कानून-व्यवस्था के हालात सुधरे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र चर्चा से चलता है न कि बंदूकों से. श्री सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि दिसंबर 2014 में मैंने कहा था कि असम की भूमि पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है. हिंसा का दौर खत्म हुआ. असम में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) जैसे कई उग्रवादी संगठन विभिन्न मांगों के साथ कई वर्षों तक सक्रिय थे और राज्य उबल रहा था.
इसे भी पढ़ें – ये देखिये, पलामू में उत्पाद विभाग रंगों की नहीं शराब की मटकियां फोड़ रहा है (देखें वीडियो)
इसे भी पढ़ें- सब जज मामले में जेल भेजी गयी महिला पीएलवी, चन्दा देवी पर पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले
इसे भी पढ़ें- महिला पीएलवी चंदा देवी को कोर्ट से मिली जमानत, भरने पड़े 6-6 हजार के दो बॉन्ड
राजनाथ सिंह ने चिदंबरम के बेटे की गिरफ्तारी पर नहीं की टिप्पणी
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की कल हुई गिरफ्तार के बारे में सिंह ने कहा कि सीबीआई एक विश्वसनीय जांच एजेंसी है. वह अपना काम कर रही है और मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. श्री सिंह यहां 28वें बारेछाहरिया भाओना समारोह का उद्घाटन करने आए थे. 220 वर्ष पुराना यह नाटक समारोह हर पांच से छह वर्ष में राज्य के सोनितपुर जिले में आयोजित होता है.
इसे भी पढ़ें- गढ़वा जिला विधिक प्राधिकार के सचिव की शिकायत पर महिला गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
इसे भी पढ़ें- वायरल पत्र में आरोप : झारखंड कैडर के दो सीनियर आईएएस अफसरों के बेटों को मिली रिश्वत में केपीएमजी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब
लोगों से सांस्कृतिक सदभाव बनाए रखने का आह्वान
उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी इस तरह के पारंपरिक और ऐतिहासिक समारोह में शिरकत नहीं की जो 220 वर्ष पहले शुरू हुआ हो. सिंह ने लोगों से सांस्कृतिक सदभाव बनाए रखने का आह्वान किया. उन्होंने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डॉ. भूपेन हजारिका का जिक्र किया और कहा कि वह न केवल असम के बल्कि पूरे देश के महान पुत्र थे. उन्होंने असम समाज से आने वाली तीन सांस्कृतिक विभूतियों- रूपकंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला, कलागुरु विष्णु प्रसाद रभा और नटसूर्य फानी सरमा के योगदान का भी जिक्र किया.
इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस की छापेमारी में सामने आया शराब का तालाब (देखें वीडियो)
इसे भी पढ़ें- गैंगस्टर की शादी में पुलिस बनी बाराती, जानें क्या है पूरा मामला
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




