Uncategorized

लातेहार : डीसी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू, कार्रवाई का दिया निर्देश

Latehar : समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्धेश दिया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आपके समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंल्पित है. आप सभी अपने गांव एवं अपनी समस्या बेहिचक बताएं ताकि प्रशासन उस पर अविलंब कार्रवाई कर सके.

इसे भी पढ़ें – गायब हो रही हैं रांची शहर से छोटी-छोटी नदियां, नहीं सुधरें तो इतिहास बन जायेंगे हम

पति की हत्या के बाद भुखमरी की स्थिति पर सरकारी मदद का भरोसा

जनता दरबार में जिला मुख्यालय के बानपुर निवासी स्वर्गीय शिवमंगल ठाकुर की पत्नी सरिता कुंवर ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि एक माह पूर्व उनके पति की हत्या कर दी गयी. इस वजह से उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने सरिता को जीवन यापन करने के लिए सरकारी मदद देने का भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म के बाद जलाई गई नाबालिग पीड़िता ने आखिरकार तोड़ा दम, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध पैसा लेने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आदेश

मनिका प्रखंड के माइल पंचायत गांव निवासी राजेन्द्र उरांव ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण करवाने के एवज में पंचायत सेवक, बीपीओ, रोजगार सेवक एवं जेई पर अवैध पैसा लेने का आरोप लगाया. साथ ही कूप निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पैसे का भुगतान नहीं करने की बात बतायी. इस पर उपायुक्त ने मामले की अविलंब जांच करने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया. साथ ही दोषी पाएं जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. वहीं, राजेन्द्र उरांव के पैसे भुगतान को लेकर भी निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें – पहले से चल रहे जन-औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवा नहीं उपलब्ध,  250 नये केंद्र खोलेंगे प्रधानमंत्री

जांचोपरांत बालूघाट निलामी के पैसे वापस करने का निर्देश

मनिका निवासी गोविंद पासवान ने बालू घाट के लिए जमा किये गये राशि को लेकर उपायुक्त से मांग की. गोविंद ने बताया कि वर्ष 2015 में खनन विभाग द्वारा बालू घाट निलामी की गयी थी. 25 लाख रुपये में निलामी हुई. 12 लाख 50 हजार रूपये जमा कर दिये गये, लेकिन बाद में वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा उसे वन क्षेत्र घोषित कर दिया गया. इस कारण बालू घाट की बंदोबस्ती नहीं हो सकी और न ही विभाग द्वारा पैसे वापस किये जा रहे हैं. उपायुक्त ने मामले की जांच कर खनन विभाग से पैसे वापस कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया.

इसे भी पढ़ें – गोमिया उपचुनाव : पचास हजार पकड़े जाने पर उड़ती है पांच करोड़ पकड़े जाने की अफवाह, उम्मीदवारों ने कहा – नोट से वोट खरीदने की हो रही है कोशिश

ये थे मौजूद

बालूमथ प्रखंड के मुरपा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बैंक खोलने को लेकर आवेदन दिया. जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने मामले पर एलडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार में जमीन विवाद, तालाब निर्माण, नामांकन समेत दर्जनों मामले आएं, जिस पर उपायुक्त द्वारा उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टूडु, अमीना उपस्थित थीं.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button