
Shahjahanpur (UP) : जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांध कर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन कराया.
इसे भी पढ़ें : विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की संभावना बढ़ी, लंदन कोर्ट ने अर्जी खारिज की
कई चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं
संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्यराज किशन आज घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए लेकिन कलेक्ट्रेट से पहले ही उनकी बारात को रोक लिया गया और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया. इसके बाद वह कलेक्ट्रेट तक पैदल गए और नामांकन पत्र दाखिल किया.
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह “राजनीति के दामाद” हैं और आज उनकी शादी की सालगिरह है, इसलिए वह दूल्हा बनकर नामांकन कराने आए हैं. वैद्यराज किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन कराने गए थे, इससे पहले वह भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं. वह कई चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी पर बनी बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक का आदेश देने से SC का इनकार, कल फिर सुनवाई




