Uncategorized

दाग ने किया सर्वे, कोरंगा बस्ती के 50% घरों में शौचालय नहीं, खुले में शौच जाने को विवश

Dhanbad : धनबाद एक्शन ग्रुप (दाग) के बैनर तले कोरंगा बस्ती, रानीबांध धैया में हेल़्थ सर्वे व जागरुकता कार्यक्रम का आयेाजन किया गया. बस़्ती के लगभग 80 घरों में से  50 घरों का सर्वे किया गया. कार्यक्रम का नेतृत़्व संयोजक डॉ लीना सिंह ने किया. सर्वे में पाया गया कि  50-60 प्रतिशत महिलाएं व पुरुष खुले में शौच जाने को विवश हैं. 50 प्रतिशत घरों में ही शौचालय उपलब़्ध हैं. इसके अलावा बस़्ती में साफ पीने के पानी की कमी है. लोग सप़्लाई पानी पर निर्भर हैं, पर सप़्लाई  पानी कभी कभी चार पांच दिनों तक नहीं आता. नहाने की बड़ी समस़्या है. 90 प्रतिशत औरतें दूसरों के घरों में काम कर अपना परिवार चलाती हैं. उनकी हालात दयनीय है.

इसे भी पढ़ें – राय यूनिवर्सिटी झारखंड के शिक्षक सुधांशु मौर्य ने छात्राओं का किया यौन शोषण, विवि प्रबंधन ने कहा- मामले की जांच कर रही कमिटी

70 प्रतिशत महिलाएं व युवतियां खून की कमी से ग्रसित

70 प्रतिशत महिलाएं व युवतियां खून की कमी से ग्रसित हैं. पुरुष देसी शराब पीने में आदी हैं. कार्यक्रम में डॉ लीना सिंह ने बस़्ती में शौचालय की आवश़्यकता,पीने और नहाने के पानी की उपलब़्धता, बच़्चों को एंटी वर्म देने पर बल दिया. इस क्रम में उनसे महिलाओं ने शिकायत की कि पैरवी वालों को ही गैस कनेक़्शन दिया जा रहा है. लीना सिंह ने इस पर ध्यान देने की बात कही. इस अवसर पर दाग के अध़्यक्ष रवि श्रीवास़्तव ने बच़्चों के स़्वास़्थ़्य पर चिंता व़्यक़्त की. उऩ्होंने साफ-सफाई, नहाने की स़्थिति, ऩ्यूट्रिशन पर चिंता जताई. इस अवसर पर बस़्ती में  500 पीस साबुन, बिस़्कुट बांटे गये. बताया गया कि जल़्द ही बच़्चों को एंटी वर्म देने के उपाय किये जायेंगे. सचिव धीरज शर्मा, मिहिर कुमार, मुकेश झा, विजय राय, लालू सिंह, भगवान दास, श़्याम सहित अऩ्य ने कार्यक्रम को सफला बनाया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button