National

#CAB : प्रदर्शनकारियों ने जामियानगर से ओखला मार्च निकाला, भारी उत्पात मचाया, तीन बसें आग के हवाले  

NewDelhi : राजधानी दिल्ली में रविवार को CAB  के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले  लिया.  खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया. तीन  बसें और कुछ मोटरसाइकलें आग के हवाले कर दी गयी. आग बुझाने के लिए चार दमकलों को भेजा गया,  लेकिन उग्र प्रदर्शनकारियों ने एक दमकल  बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. दो दमकलकर्मियों के जख्मी होने की खबर है.

इसे भी पढ़ें:  #WestBengal कैब के विरोध में बंगाल में तीसरे दिन हिंसा जारी, 5 जिलों में सरकार ने बंद की इंटरनेट सेवा

  जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे

जान लें  कि रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जामियानगर से ओखला  मार्च निकाला.  प्रदर्शनकारियों में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे.  इस क्रम में  पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गयी.

इसके बाद  प्रदर्शनकारियों ने आगजनी  शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.  खबर है कि प्रदर्शनाकरियों ने पथराव कर कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिये. हाथों में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये प्रदर्शनकारी नये नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.  प्रदर्शन से  सड़क यातायात बाधित हो गया.

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन के बीच  हिंसा  भड़क गयी थी.  जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स को पुलिस ने बीच मार्च रोक लिया.  वे कानून के विरोध में यूनिवर्सिटी से संसद की तरफ मार्च करने वाले थे.  इस क्रम में पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें पुलिसकर्मी और स्टूडेंट्स दोनों घायल हुए.

इसे भी पढ़ें:  #EditorsGuild की सरकार से मांग, राष्ट्रविरोधी सामग्री का प्रसारण संबंधी परामर्श वापस हो

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी हैं.  

उपद्रवियों ने आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने मथुरा रोड के दोनों कैरेज वे को बाधित कर दिया है.  ट्रैफिक पुलिस ने ओखला अंडरपास से सरिता विहार जाने वाले मार्ग पर यातायात रोक कर लोगों से अपील की कि वे इस रास्ते पर न जायें.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी  पूर्वोत्तर के छात्र कानून का विरोध करने के लिए जुटे.  प्रदर्शन का व्यापक असर पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है.  असम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी हैं.

इसे भी पढ़ें: #CAB का विरोध: गुवाहाटी में दो और लोगों की मौत, पुलिस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार हुई : अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button