Uncategorized

2015 में विश्व भर में 3 लाख बच्चों की डायरिया से मौत : यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि 2015 में वैश्विक स्तर पर पांच साल से कम उम्र के 300,000 से अधिक बच्चों की डायरिया से मौत हो गई है।

हैती में तूफान मैथ्यू के बाद से डायरिया तेज गति से फैल रहा है। यूनिसेफ ने इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए बच्चों, परिवारों और समुदायों से साबुन से हाथ धोने को कहा है।

यूनिसेफ ने ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की पूर्व संध्या पर कहा कि साबुन से हाथ धोने के साधारण तरीके का इस्तेमाल कर कई लोगों को मरने से बचाया जा सकता था।

यूनिसेफ के जल, स्वच्छता के वैश्विक प्रमुख संजय विजेसेकरा ने कहा, “हर साल 14 लाख बच्चे निमोनिया और डायरिया जैसी बीमारियों से मर रहे हैं। बच्चों और परिवारों द्वारा हाथ धोने की साधारण प्रक्रिया अपनाकर इस संख्या को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button