Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Mumbai: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार शाम को मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए. सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए नारे लगाये.
सीएए के विरोध में दो दिन पहले अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित हुई एक बड़ी रैली के बाद यह रैली हुई. रैली का आयोजन ‘संविधान सम्मान मंच’ संस्था द्वारा किया गया. संस्था ने नागरिकों से शांतिपूर्वक सीएए और प्रस्तावित एनआरसी का समर्थन करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें- #CAAProtest : यूपी में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 18, हिरासत में 5400 प्रदर्शनकारी
हाथ में तिरंगा व तख्तियां लिये सड़क पर उतरे लोग
रैली में भाग लेने वालों ने हाथ में तिरंगा और तख्तियां ली हुई थीं जिन पर लिखा था- “हमें एनआरसी चाहिए”, “हम सीएए का समर्थन करते हैं” और “सीएए के समर्थन में राष्ट्रभक्ति मैदान में. उन्होंने सीएए को लागू करने की मांग करते हुए “मोदी मोदी” के नारे लगाये.
समर्थकों ने “बाहर निकालो, बाहर निकालो…… घुसपैठियों को बाहर निकालो” और “सीएए तो झांकी है, एनआरसी अभी बाकी है” के नारे लगाये.
संविधान सम्मान मंच के सलाहकार उमेश गायकवाड़ ने कहा कि हम यहां सीएए और एनआरसी का विरोध नहीं बल्कि समर्थन करने आये हैं. हम आने वाले दिनों में मुंबई के हर रेलवे स्टेशन के बाहर ऐसी रैलियां निकालेंगे.
इसे भी पढ़ें- इस साल कम मिली नौकरियां, 2020 में भी स्थिति में सुधार की संभावना कम
ट्रेन में रोजाना यात्रा करने वालों को हुई दिक्कत
सीएए समर्थकों द्वारा प्रदर्शन करने से ट्रेन में रोजाना यात्रा करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं इसके अलावा नागपुर में भी ऐसी ही एक रैली निकाली गयी. जिसे लोक अधिकार मंच, आरएसएस और बीजेपी ने आयोजित किया था.
मुंबई के अलावा ठाणे में भी सैकड़ों लोगों ने शनिवार शाम सीएए के समर्थन में चिंतामणि चौक से घंटाली मैदान तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.
जुलूस का नेतृत्व पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया और भाजपा के ठाणे प्रमुख संदीप लेले ने किया. प्रदर्शन का आयोजन राष्ट्रीय मतदाता मंच, विश्वास सामाजिक संस्था और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किया गया.
उधर पुणे में रहने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों ने सीएए के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. जुलूस बाल गंधर्व प्रेक्षागृह से शुरू होकर जिमखाना बस स्टॉप पर समाप्त हुआ.