
New Delhi : उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इसमें 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. बता दें कि दूसरे चरण में 9 जिलों से 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 11 बजे तक 23.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिये हैं.
इसे भी पढ़ें :पटना में तेज प्रताप के आवास में हंगामा, तेज के करीबी सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी
संभल में बीजेपी प्रत्याशी पर हमला
संभल जनपद में असमोली विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी हरेंद्र उर्फ रिंकू की गाड़ी को ओवरटेक कर हमला किया गया है. हमलावर लाठी डंडों से लैस थे. बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर: सहारा सिटी मानगो में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, बन्ना हुए शामिल
सपा का चुनाव आयोग को पत्र- की EVM की शिकायत
दूसरे चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इसमें मतदान प्रक्रिया में समस्याओं को लेकर शिकायत की गई है. ईवीएम खराब होने की EC से शिकायत की गई है. कहा गया है कि अलग-अलग जगहों पर EVM में दिक्कत आई. कहा गया है कि सहारनपुर, बरेली और संभल के वोटिंग सेंटर पर EVM खराब हुई थी.
गोवा में 26.63 प्रतिशत वोटिंग
Voter turnout till 11 am |#GoaElections2022 – 26.63%#UttarPradeshElections – 23.03%#UttarakhandElections2022 – 18.97% pic.twitter.com/KhOwqYofO5
— ANI (@ANI) February 14, 2022
वहीं गोवा में 11 बजे तक 26.63 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. वहीं उत्तराखंड में 18.97 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है.
इसे भी पढ़ें :कांके गोली कांड: पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा, अशोक कुजूर के इशारे पर जमीन कारोबारी पर चलाई गई थी गोली




