Uncategorized

फड़नवीस से प्रतिद्वंद्विता नहीं, दिल्ली में खुश हूं मैं : गडकरी

नागपुर: बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तथा प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्रीय परिवाहन मंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गड़करी से उनके घर पर मुलाकात की। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा चली। इसके बाद पत्रकारों से से बात करते हुए गड़करी ने कहा कि मैं किसी भी हालत में राज्य में लौटना नहीं चाहता, मैं केंद्र में खुश हूं। उल्लेखनीय है कि गड़करी और फड़नवीस के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान शुरू थी।

देवेंद्र आज दो बार गड़करी से मिले। बताया जा रहा है कि फड़णवीस उनके घर दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए गए थे। लेकिन दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा चली। सुबह दस बजे और दोपहर बारह बजे दोनों की मुलाकात हुई। दोनों नेता दोपहर बारह बजे नागुपर स्थित बीजेपी के दफ्तर में मिलें।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए गड़करी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे और देवेंद्र के बीच स्पर्धा नहीं है। मुझे इस पद को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है, लोगों ने इच्छा जताई है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन मैं दिल्ली में खुश हूं। मुख्यमंत्री पद को लेकर हमारे पार्टी अध्यक्ष जो निर्णय लेंगे वह हम सबको मंजूर है।

महाराष्ट्र की सियासत में नितिन गडकरी के बढ़ते के कद को कम करने के लिए मुंडे गुट ने देवेंद्र फड़नवीस को आगे बढ़ाया था। इसी रणनीति के तहत फड़नवीस को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष भी बनाया गया, जिसका समर्थन गोपीनाथ मुंडे ने किया। इसके बाद से ही फड़नवीस और गडकरी के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

मुख्यमंत्री रेस के बीच ये मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि गडकरी खेमा नहीं चाहता कि महाराष्ट्र की कमान फड़नवीस को मिले।ऐसे में गडकरी खेमे ने मुख्यमंत्री पद के लिए कुछ नए नाम भी सुझाए हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़णवीस के नाम पर मुहर लगाई है। इस बारे में पार्टी 27 अक्टूबर को अधिकृत तौर पर एलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button