Uncategorized

विंबलडन से पहले क्वींस चैलेंज में खेलेंगे नडाल, कहा- क्वींस में वापस आकर काफी रोमांचित हूं

London : विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल ने इस बात की पुष्टि की कि वह विंबलडन की तैयारियों के तहत इस साल क्वींस क्लब में खेलेंगे. नडाल पिछले दो साल से इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे है. 2016 में चोट के कारण और फिर 2017 में फ्रेंच ओपन में जीत के बाद विश्राम करने को तरजीह देते हुए वह इससे दूर रहे.

इसे भी पढ़ें: जेरेडा ने JSERC के अप्रूवल बिना ही दे दिया 1200 मेगावाट का टेंडर,  पूछने पर दी गयी गलत जानकारी

2008 में नडाल ने जीता था टूर्नामेंट

स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2008 में यह टूर्नामेंट जीता था. टूर्नामेंट इस साल 18 जून से खेला जाएगा. नडाल ने कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही कि मैं क्वींस 2018 में खेलने के लिए आ रहा हूं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह काफी यादगार होने वाला है क्योंकि मैंने यहां 2008 में खिताब जीता है, इस साल उसकी दसवीं सालगिरह है. पिछली जीत के तीन सप्ताह बाद मैं विम्बलडन चैम्पियन बना था. मेरे लिए वह अविस्मरणीय साल था. मैं क्वींस में वापस आकर रोमांचित हूं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button