News Wing
Patna, 21 September: बिहार पुलिस में स्नातक के लिए कई पदों के लिए वैकेंसी है. जिसपर योग्य लोग आवेदन सकते हैं. इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चूका है. आवेदन करने में इच्छुक लोग अपनी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल पद, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखते हुए अप्लाई कर सकते हैं.
पदों का विवरण
पुलिस सब इंस्पेक्टर
कुल पद- 1717
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना जरूरी है.
आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
आवेदन करने की अंतिम तिथि
30 अक्टूबर 2017
चयन करने की प्रक्रिया
चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भौतिक परीक्षण पर आधारित होगा
पुरुष उम्मीदवारों के लिए योग्यता
बिहार पुलिस भर्ती होने के लिए कुछ योग्यता रखें गए हैं जिसमें पुरुष की योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए.
ऊंचाई – 160 सेमी (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 165 सेमी)
वजन – उम्मीदवारों का वजन ऊँचाई के अनुसार होगा, न्यूनतम वजन 58 किलोग्राम होना चाहिए.
छाती – 81 से 86 सेमी (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पहाड़ी क्षेत्र उम्मीदवारों
के लिए 79 सेमी) 05 सेमी विस्तार के साथ होना चाहिए.
महिला उम्मीदवारों के लिए योग्यता
बिहार पुलिस भर्ती होने के लिए कुछ योग्यता रखें गए हैं जिसमें महिला उम्मीदवारों की योग्यता इस प्रकार होनी चाहिए.
ऊंचाई – बिहार पुलिस भर्ती के सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी होनी चाहिए.
वजन – महिला आवेदकों का न्यूनतम वजन 48 किलो होना चाहिए.
बिहार पुलिस भर्ती 2017 के लिए भौतिक दक्षता परीक्षण
पुरुष उम्मीदवार
रेस – 1 किलोमीटर 6 मिनट
लंबी कूद – 12 फीट
उच्च कूद – 4 फीट
महिला उम्मीदवार
रेस – 1 किलोमीटर 6 मिनट
लंबी कूद – 9 फीट
उच्च कूद – 3 फीट
सैलरी
9300-34800 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 4200
आवेदन शुल्क
किसी उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है
ज्यादा जानकारी आप bpssc.bih.nic.in नोटिफिकेशन लिंक से हासिल कर सकते हैं




