BokaroJharkhand

बोकारो : बोकारो थर्मल में कोयला के अवैध ठिकानों पर छापेमारी, 100 टन कोयला जब्त

Bermo : बोकारो एसपी पी मुरुगन के निर्देश पर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह स्थित कोयला के अवैध ठिकानों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में पुलिस ने कोयला के सभी ठिकानों से लगभग 100 टन अवैध कोयला जब्त किया.

जब्त किये गये कोयला को हाईवा एवं जेसीबी से उठाकर सीसीएल को सौंप दिया गया. इस बारे में बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जारंगडीह में कोयला के विभिन्न ठिकानों से अवैध कोयला कारोबारी बाहर की मंडियों में भेजने वाले हैं.

सूचना के आधार पर एसपी ने बोकारो थर्मल थानेदार सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को छापेमारी कर कोयला जब्त करने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने जारंगडीह के सोलह नंबर कॉलोनी, मांझी टोला चानक के समीप छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया और सीसीएल को स,प दिया.

इसे भी पढ़ें –NRC में नाम दर्ज करवाने के लिए मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं ने किया फर्जीवाड़ा, RSS ने किया इनकार

जारंगडीह रेलवे साइडिंग से चुराकर जमा किया गया कोयला

इस बारे में इंस्पेक्टर ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जारंगडीह के सोलह नंबर कॉलोनी मांझी टोला आदि स्थान पर कोयला जमा कर रखा गया है. सूचना के अनुसार पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और 100 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. कोयले की जब्त सूची बनाकर सीसीएल को सौंप दिया गया.

साथ ही बताया कि अवैध कोयला जारंगडीह रेलवे साइडिंग से चुराकर जमा किया गया था. छापेमारी में एसआई सुरेश राम,सअनि सुरेश टोप्पो,सतारी बानरा पुलिस बलों के साथ शामिल थे.

गौरतलब है कि बोकारो थर्मल से लगातार कोयले का अवैध कारोबार जारी है. बोकारो एसपी की लाख सख्ती के बाद भी बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह, बोरिया बस्ती, लूकूबाद, अरमो,हथबजवा,बरवाबेड़ा आदि स्थानों से पुलिसिया मिलीभगत से अवैध कोयला का कारोबार जारी है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : हाजरा क्लिनिक में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े

Related Articles

Back to top button