News Wing
Jammu, 17 September: पुलिस ने आज दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो करीब 485 किलोग्राम चूरापोश्त तस्करी कर राज्य से बाहर भेज रहे थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में एक सड़क पर नियमित चेकिंग के दौरान जब पुलिस टीम ने एक ट्रक रोका, तब पुलिस को देख ड्राइवर और हेल्पर ने उतरकर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अधिकारी के अनुसार चूरापोश्त श्रीनगर से पंजाब ले जाया जा रहा था.




