
Giridih: गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल से पुलिस ने बीती रात मवेशी लदे दो कंटेनर जब्त किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों कंटेनरों में दर्जनों मवेशी थे. कंटेनर के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है.
कैसे हुई धरपकड़
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों को तस्करी के इरादे से ले जाया जाना है. सूचना के आधार पर पुलिस ने डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र से मवेशी भरे कंटेनर को जब्त किया. दोनों कंटेनरों के जरिये दर्जनों की संख्या में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. हालांकि इस मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. सिर्फ इतना बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ भी पुष्टि की जायेगी. एनएच 2 मार्ग से चलता है मवेशियों की तस्करी का धंधा
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने ली बेटी की जान
तस्कर मवेशियों को यूपी, बिहार, कोलकाता और बंग्लादेश भेजते हैं
इसे भी पढ़ें: पलामू: पूर्वडीहा पंचायत के कई गांव शुद्ध पानी से वंचित, उद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पायी जलापूर्ति
गौरतलब है कि एनएच 2 राष्ट्रीय राज्य मार्ग का प्रयोग कर कई तस्कर मवेशियों को यूपी, बिहार, कोलकाता और बंग्लादेश भेजने का काम करते हैं. और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती. कभी कभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करती रहती है. इन कार्रवाईयों के बावजूद पुलिस के हाथ बड़े तस्करों की गिरेबान तक नहीं पहुंच पाते. इसी का फायदा उठा कर बड़े धंधेबाज बचे निकलते हैं. और बड़े ही आराम से तस्करी के कार्य को अंजाम देते हैं.
पलामू में जब्त किये गये थे 34 मवेशियों से भरे तीन वाहन
इससे पहले पलामू में भी मवेशियों की अवैध तस्करी के मामले सामने आये थे जिसके तहत पुलिस ने अभियान चलाया था. पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद पर चेकिंग अभियान चलाकर 34 मवेशियों से लदे तीन वाहनों को जब्त किया था. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





511274 727648Cheapest speeches and toasts, as nicely as toasts. probably are developed building your own at the party and is going to be most likely to turn into witty, humorous so new even. very best man toast 818822