Uncategorized

चंदवा में टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, प्रिंसिपल की हत्या का था आरोप

News Wing

Latehar, 13 November : चंदवा थाना पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली. उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो उग्रवादियों को घर से गिरफ्तार किया गया. लातेहार एसपी को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. दोनों उग्रवादी रामलाल भगत और साधवा भगत को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

बता दें कि 17 अगस्त 2014 को TPC उग्रवादियों ने प्राधानाध्यापक विनोद बैठा की हत्या कर दी थी. उस मामले में दोनों उग्रवादियों की तलाश पुलिस को थी. गिरफ्तारी चंदवा थाना प्रभारी कमलेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button