National

महाराष्ट्र CM पद पर खींचतान के बीच BJP विधायक दल की बैठक, फडणवीस के नेता चुने जाने की संभावना

Mumbai: महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार यानी आज मुंबई में पार्टी की बैठक होनी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है.

वर्तमान में सदन के नेता फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे. गौरतलब है कि राज्य में सरकार बनाने के समीकरण को लेकर भाजपा और शिवशेना के बीच खींचतान चल रही है.

इसे भी पढ़ें- कश्मीर: कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने गये थे बंगाल के मजदूर, आतंकियों ने की पांच की हत्या

शिवसेना बीजेपी को दिला रही 50-50 फॉर्मूले की याद

भले ही हरियाणा में सरकार बनाने की गुत्थी भाजपा ने सुलझा ली हो पर महाराष्ट्र में उसे अब भी अपनी सहयोगी पार्ची शिवसेना को मनाने में नाको चने चबाने पड़ रहे हैं. नतीजे आने के बाद से ही दोनों पार्टियों में खींचतान चल रही है.

शिवसेना ने महाराष्ट्र में सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी की अपनी मांग को फिर दोहराया है.शिवसेना भाजपा को 50-50 फॉर्मूले की याद दिला रही है, लेकिन बीजेपी की ओर से इसपर कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection 2014 में 1499 उम्मीदवार थे मैदान में, 949 की जमानत हो गयी थी जब्त

बैठक में अमित शाह नहीं होंगे शामिल

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है. 

Related Articles

Back to top button