
Giridih: सरिया प्रखंड के भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा केप्रखंड अध्यक्ष अजय यादव के पिता द्वारिका यादव की शुक्रवार की शाम को गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक द्वारिका यादव अमनारी पंचायत के करनोडीह गांव के रहने वाले थे. वह अमनारी बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे. शुक्रवार को दिनभर वे दुकान में ही थे और शाम को करीब छह बजे दुकान बंद करने के बाद घर करनोडीह जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में अपराधियों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी.
नहीं पता चल सकी है हत्या की वजह
बाद में रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने उनकी शव को देखा और परिजनों को खबर दी. हालांकि द्वारिका यादव की हत्या किन लोगों ने की, इस बात का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं मौके पर सरिया पुलिस भी पहुंची.




