Uncategorized

जामताड़ा : बेकार पड़े शौचालय, कुछ बने तबेले, तो कुछ में रखा जा रहा सामान

Jamtara : खुले में शौच की आदत ने कोडरमा को हिला कर रख दिया. घर से बाहर शौच करने गयी एक बच्ची को कुत्तों ने नोंच कर मार दिया. बावजूद इसके राज्य में शौचालय को लेकर लोगों में गंभीरता नहीं दिख रही है. बात जामताड़ा की है जहां के लोगों पर शौचालय नहीं होने का कोई असर नहीं पड़ रहा है. करोड़ों रुपये खर्च कर जिले में हजारों शौचालय का निर्माण करवाया गया पर अधिकांश या तो बेकार पड़े हैं या तबेला बनते जा रहे हैं. जहां गाय और भैंसों को बांधा जा रहा है.

जिले के गांवों का क्या है मंजर

गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर, कदमपाडा, रायटोला सहित कई गांवों के लोग अब भी खुले में शौच के लिए निकल रहे हैं. जबकि गांव के अधिकांश सूचीबद्ध घरों में शौचालय का निर्माण करवाया जा चुका है. सिर्फ सदर प्रखंड ही नहीं बल्कि अन्य प्रखंडों की भी यही स्थिति है. नारायणपुर,  नाला, करमाटांड़,  फतेहपुर तथा कुंडहित प्रखंड में अब भी शौचालय निर्माण कार्य जारी है. जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग में जुटे हैं पर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आ रहा है. लोग शौच के लिए खुले में ही जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- …तो इस वजह से युवाओं ने लगाये रघुवर दास मुर्दाबाद के नारे, दूसरे राज्य जाकर 5 हजार की नौकरी तो नहीं करेंगे ना !

कई राउंड चलाया जा चुका है जागरूकता अभियान

जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर कई बार जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है. खुले में शौच करने वालों को माला पहनाकर शौचालय के उपयोग का महत्व समझाया गया है. लेकिन इसका परिणाम बेहतर होते हुये नहीं देखा गया. वहीं निर्माण के बाद से कई शौचालय बेकार पड़े हैं. कई शौचालय तो ऐसे हैं जिनका दरवाजा निर्माण के बाद खुला ही नहीं. कुछ को सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है तो कुछ को तबेला बना दिया गया है. जबकि कुछ शौचालय तो झाड़ियों से ढकता जा रहा है.

शौचालय निर्माण में करोड़ों हो चुके हैं खर्च

जिले में शौचालय निर्माण पर अब तक कुल 78 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं. यहां हजारों शौचालय बनाये गये हैं. फिर भी लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. यानि की निर्माण में खर्च किये गये पैसे बर्बाद हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-  514 युवकों को नक्सली बताकर सरेंडर कराने और सेना व पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंट व अफसरों ने वसूले रुपयेः एनएचआरसी

खुले में शौच करने वालों पर ग्राम सभा लगायेगी जुर्माना

पेयजल विभाग की जिला समन्वयक रूबी कुमारी ने बताया कि जागरूक करने के लिए मार्निंग फॉलोअप किया जा रहा है. साथ ही ग्राम सभा को भी प्रशिक्षित किया गया है और ग्राम सभा खुले में शौच करने वाले पर जुर्माना लगाये. ताकि लोग खुले में शौच ना जाकर शौचालय का इस्तेमाल करें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button