रांची : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि सीसीएल, एनटीपीसी एवं सेल जैसे लोक उपक्रमों का राज्य के साथ दीर्घकालीन रिश्ता है और उन्हें आगे भी यहीं रहकर कार्य करना है। सो उन्हें राज्य के लोगों के लिए सोचना होगा। इस मौके पर मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि राज्य में खनिज संपदा का उपयोग करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को गंभीरता से विचार करना होगा कि वे जल, जंगल, जमीन एवं राज्य के लोगों का ख्याल रखें एवं अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहें।
शर्मा प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के साथ सीसीएल, एनटीपीसी एवं सेल जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।




