JamshedpurJharkhandLead NewsNEWS

सोनुआ में चक्रधरपुर के सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, छह लाख के आभूषण व 25 हजार नकद ले गए लुटेरे

Chakradharpur: चक्रधरपुर के सर्राफा व्यापारी से सोनुआ में 6 लाख रुपये से अधिक का गहने व 25 हजार रुपये दिनदहाड़े हथियार के बल लूट लिया गया. यह वारदात सोनुआ थाना के दिग्गी लोटा गांव के समीप घटी है. यहां 4 लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर सर्राफा व्यापारी से गहने और मोबाइल लूट लिया. बताया जाता है कि  सर्राफा व्यापारी बाजार में गहनों की सप्ताहिक बाजार करता था. ये  आभूषण बेचने का काम करता है.

चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के दिग्गी लोटा के समीप चक्रधरपुर पुरानी बस्ती निवासी श्रीमुखो साहु ने वारदात के बाद सोनुआ थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि वे गुरुवार को अपनी बाइक से सोनुआ बाजार फेरी करने गए थे. शाम में वापस आने के दौरान दिग्गी लोटा के पास चार अपराधी तीन बाइक से पीछा करते आ पहुंचे. एक अपराधी ने उन्हें ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल से गिरा, उन्हें चोट भी लगी है. इसी दौरान एक युवक कनपटी पर कट्टा भिड़ा दिया. और एक युवक गाड़ी का चाबी छीन लिया. एक लुटेरो ने व्यापारी से उनके बैग मांगे.डरे हुए श्री साहू ने जब बैग नहीं दिया तो उन्हें धमकाने लगे इसी दौरान एक युवक ने बैग छीनने के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए.

बैग में 30 ग्राम सोना, 6 किलो चांदी और नगद 25000 रुपए अपराधियों ने लूट लिया . इस संबंध में श्री साहू ने बताया कि तकरीबन 35 साल से वे लोग गांव-गांव जाकर आभूषण बेचते रहे हैं. इस संबंध में सोनुआ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि अप्रैल माह में भी सोनुआ थाना क्षेत्र में लूट की घटना घट चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button