National

हार के बाद हेट स्पीच पर जागी #BJP: देवबंद को आतंक की गंगोत्री बताने पर गिरिराज तलब

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद बीजेपी हेट स्पीच से तौबा कर रही है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें तलब किया.

खबर है कि जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के विवादित बयानों को लेकर उनसे सवाल पूछा है. साथ ही जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली चुनाव में हेट स्पीच पर FIR नहीं करने के पूर्व सीईसी के सवालों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब

सूत्रों की मानें तो पार्टी अध्यक्ष ने गिरिराज के बयानों पर आपत्ति जताई है. वहीं मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की. बता दें कि हाल ही में गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था.

क्या कहा था केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने

बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहारनपुर में सीएए के समर्थन में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है, हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी यहीं से निकलते हैं.

गिरिराज सिंह ने सीएए विरोधी आंदोलन को देश विरोधी करार दिया और जेएनयू छात्र शरजील इमाम की भारत विरोधी बयान पर कहा कि यह खिलाफत आंदोलन है.

वहीं 6 फरवरी को गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर भी विवादित बयान दिया था. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है.

गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव हारने के बाद बीजेपी हेट स्पीच से सबक ले रही है. पार्टी नेताओं के विवादित बयानों पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि ‘हो सकता है कि ऐसे बयानों से भाजपा को नुकसान हुआ हो.’

इसे भी पढ़ेंःशिव प्रसाद हत्याकांड: SIT गठन व इनाम की घोषणा के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटना को बीते डेढ़ साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button