
Ranchi News, BIT Mesra,
Ranchi: बीआइटी मेसरा के सैकड़ों विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध किया है. विरोध जताने के लिए विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों हो रही है. छात्र ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं.
विद्यार्थियों बीआइटी मेसरा प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर हंगामा और प्रदर्शन किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआइटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों को समझाया और कहा कि आपकी मांगों को प्रबंधन के पास पहुंचाया जाएगा. पुलिस के समझाने के बाद सभी छात्र शांत हो गए हैं और ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा




