
Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं. ईडी जेल में मनी लाउंड्रिंग के आरोपियों को मिल रही सुविधाओं सहित सीसीटीवी के मुद्दे पर हामिद अख्तर से जानकारी लेगी. इडी को सूचना मिली थी कि मनी लाउंड्रिंग के आरोपियों ने जेल में जश्न मनाया है, पिछले दिनों मनी लाउंड्रिंग के आरोपियों की एक-दूसरे से रात में मिलने की सूचना के मद्देनजर इडी ने कोर्ट की अनुमति से जेल में छापा मार कर सीसीटीवी फुटेज जब्त किया था.
फुटेज की जांच से इसकी पुष्टि हुई कि पावर ब्रोकर के रूप में चिह्नित प्रेम प्रकाश ने जेल में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के मुलाकात की थी. रात को दोनों की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली थी. छवि रंजन ने इडी को बतया था कि प्रेम प्रकाश खुद मिलने आया था. वहीं जमीन घोटाले मामले मे रांची शहर अंचल के सीईओ अमित भगत ईडी कार्यालय पहुंचे है. सीईओ अमित झोले में जमीन से जुड़े दस्तावेज ले कर ईडी दफ्तर पहुंचे है. छवि रंजन से जुड़े जमीन घोटाला और पैसा पहुंचाने मामले में सीईओ से ईडी के अधिकारी सवाल करेंगे.




