नित नई प्रौद्योगिकी के इजाद के साथ समाज का लगातार डिजिटलीकरण होता जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले पांच वर्षो तक टेलीविजन सबसे लोकप्रिय माध्यम बना रहेगा। एसवीपी डिजिटल एंड बिजनेस डेवलपमेंट के विशेषज्ञ गैरी वूल्फ के अनुसार टीवी आने वाले कुछ वर्षो में भी अन्य परंपरागत माध्यमों से आगे रहेगा और आय का सबसे बड़ा जरिया बना रहेगा।
इस्तांबुल | नित नई प्रौद्योगिकी के इजाद के साथ समाज का लगातार डिजिटलीकरण होता जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले पांच वर्षो तक टेलीविजन सबसे लोकप्रिय माध्यम बना रहेगा। एसवीपी डिजिटल एंड बिजनेस डेवलपमेंट के विशेषज्ञ गैरी वूल्फ के अनुसार टीवी आने वाले कुछ वर्षो में भी अन्य परंपरागत माध्यमों से आगे रहेगा और आय का सबसे बड़ा जरिया बना रहेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वूल्फ के हवाले से गुरुवार को कहा कि टीवी आगे भी डिजिटल स्पेस में शीर्ष पर बना रहेगा।
वूल्फ ने टेलीकम्यूनिकेशन ओलम्पिक के नाम से लोकप्रिय दो दिवसीय समारोह ‘ग्लोबल वेबिट कांग्रेस’ के अवसर पर ये बातें कहीं। इस्तांबुल में आयोजित इस समारोह में 103 देशों के 8,000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
समारोह में मीडिया के भविष्य पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हर तरह के मीडिया को मोबाइल से युक्त बनाना चाहिए।
विशेषज्ञों के पैनल ने समारोह में कहा कि मोबाइलधारक औसतन प्रत्येक दिन 150 बार अपना मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ऑनलाइनल वीडियो एवं ऑडियो सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयरों को इस तरह विकसित करना चाहिए कि हर तरह के मोबाइल पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।




