Uncategorized

बिहार के 12 वर्षीय सत्‍यम ने कॅम्‍पीट किया IIT JEE

पटना: जयपुर में पढ़ रहे बिहार के रहने वाले एक स्टूडेंट ने महज 12 साल की उम्र में IIT JEE पास कर अनोखा रेकॉर्ड बनाया है। यह कमाल किया है बिहार के भोजपुर के बखोरापुर के सिद्धनाथ सिंह के बेटे सत्यम कुमार ने। सत्यम को 8137वां रैंक मिली है।

इससे पहले 2010 में दिल्ली के सहल कौशिक ने 14 साल की उम्र में IIT JEE एग्जाम पास किया था। सत्यम की डेट ऑफ बर्थ 20 जुलाई 1999 है। उसके पिता सिद्धनाथ सिंह किसान और मां प्रमिला देवी हाउस वाइफ हैं।

सत्यम राजस्थान के कोटा में अपने चाचा रामपुकार सिंह के साथ रहकर पढ़ रहे हैं। सत्यम ने राजस्थान बोर्ड से आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। सत्यम के पिता ने बिहार बोर्ड से एग्जाम में बैठने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कम उम्र के कारण बोर्ड ने इनकार कर दिया।

सत्यम को राजस्थान डायट ने आठ साल की उम्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत दी। सत्यम अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं हैं। सत्यम के मुताबिक वह इस बार एडमिशन नहीं लेंगे।

महज पांच वर्ष की उम्र में रामायण और गीता जैसे महाकाव्यों को कंठस्थ करने वाले बालक सत्यम के बारे में सबको यह विश्वास था कि एक दिन यह बालक अद्भुत कार्य करेगा। सत्‍यम की मां मैट्रिक पास हैं लेकिन पिता वह भी नहीं। दोनों अपनी घर-गृहस्थी से ज्यादा कुछ नहीं जानते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button