गिरिडीह : गिरिडीह नगर पर्षद कर्मचारी संघ और नप बोर्ड के बीच बुधवार को नप कर्मचारियों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी के साथ किये गये दुव्यर्वहार को लेकर ठन गयी है। एक ओर जहां नप कर्मचारी अपनी पांच सूत्री मांगां को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वहीं दूसरी ओर नप बोर्ड की एक आवश्यक बैठक चेयरमेन दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपाध्यक्ष राकेश मोदी समेत तमाम वार्ड पार्षदों ने भाग लेकर कल की घटना की तीव्र निंदा कर कहा कि लोकतंत्र में दुव्यर्वहार का कोई स्थान नहीं है। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि जितने भी अनुबंध सफाई कर्मी हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जायेगा तथा भाड़े पर चलने वाले सभी ट्रेक्टरों को भी हटाया जायेगा। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी लिये गये जिसका समर्थन मौजूद सभी वार्ड पार्षदों ने किया।
बैठक के पश्चात वार्ड पार्षदों का एक शिष्टमंडल डीसी गिरिडीह उमाशंकर सिंह से मिला और नप में चल रही मौजूदा गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया गया। बाद में चेयरमेन दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि उपायुक्त ने बोर्ड को कहा है कि शहर के नागरिकों के हित में जो उचित कार्रवाई हो सकती है वह बोर्ड स्वयं कर सकता है।
इस बीच बुधवार को नप कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार को बंधक बनाकर दुव्यर्वहार करने के मामले में नगर थाना में कांड संख्या 159/15 के तहत नप कर्मचारी संघ के नेता लखन हरिजन और केदार हरिजन को सरकारी काम में बाधा डालने एवं दुव्र्यहवार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार के लिखित शिकायत पर दर्ज की गयी है।
बुधवार की देर रात को दोनों नेताओं को कुछ देर के लिए नगर पुलिस ने हिरासत में लिया था परंतु सफाई कर्मियों द्वारा देर रात ही नगर थाना का घेराव कर दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। मालूम हो कि नप कर्मचारी बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर विगत तीन दिनों से हड़ताल पर डटे हैं।




