
Kolkata : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. वह ये कि स्पिनर सुनील नरेन टीम से जुड़ गये हैं. इस बात की जानकारी केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने दी. उन्होंने बताया कि कैरेबियाई स्पिनर टीम से जुड़ गये हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची: भारत बंद के दौरान समर्थकों का उत्पात, आदिवासी हॉस्टल को खाली करने को निर्देश, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो
एक्शन को लेकर की गयी थी शिकायत
सुनील नरेन के आइपीएल में खेलने की स्थिति असमंजस में थी. ज्ञात हो कि पिछले महीने पाकिस्तान सुपर लीग में उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक बार फिर एक्शन ली गयी थी . जिसके कारण नरेन का भविष्य अधर में फंसता दिख रहा था. वहीं नरेन के टीम में शामिल होने की खबर से उनके फैंस को राहत मिली है. मैसूर ने कहा कि आईपीएल अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत हो गयी है, सुनील नरेन की गेंदबाजी के साथ कोई समस्या नही है. वह टीम से जुड़ चुके हैं . यह सामान्य प्रक्रिया की तरह है कोई चिंता की बात नहीं है.
इसे भी पढ़ें- भारत बंद: रांची में बंद समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी, देखें वीडियो
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड
सुनील नरेन को केकेआर ने आईपीएल सीजन 11 के लिये 8.5 करोड़ में रिटेन किया है. नरेन कई सालों से आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. पिछले साल गेंदबाजी में उन्होने 16 मैचों में 10 विकेट लिये. हर बार अपनी गेंदबाजी से आईपीएल मे छाये रहने वाले नरेन पिछले सीजन में गेंदबाजी से कम और बल्लेबाजी के लिए अधिक चर्चित हुए थे. कप्तान गौतम गंभीर ने कई मौकों पर उन्हें बल्लेबाजी के लिए ऊपरी क्रम में भेजा , जिसमें वे काफी सफल भी रहे थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मैच में मात्र 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक दिया था और आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बना डाला था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




