Uncategorized

15 को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में बुलायी गयी है। बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंचाने में बहनें अपनी भूमिका कैसे निभा सकती हैं, इन विषयों पर चर्चा होगी। इस बात की जानकारी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्‍यम से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button