
New Delhi: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार की देर रात झुग्गियों में आग लग गई. आगलगी से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से टीमें मौके पर पहुंचीं. आग को काबू करने के प्रयास किए गए. इस दौरान फायर सर्विस को 7 जले हुए शव मिले. दिल्ली दमकल विभाग ने इन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है.




