News Wing Chatra, 20 November: पूर्व कृषि मंत्री ने चतरा के पत्थलगडा में राज्य सरकार और स्थानीय सांसद-विधायक पर जमकर हमला किया. वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे भोक्ता ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी. इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चतरा के विकास को लेकर स्थानी सांसद मौन और विधायक गौण हैं. बहुमत की सरकार से आम लोगों को काफी उम्मीदें थी. तीन वर्षों के शासन काल में सरकार सिर्फ आश्वासन देती रही और घोषणाएं ही करती रही.
चतरा-गया रेल लाइन पर कोई बात नहीं करता
पूर्व मंत्री ने कहा कि चतरा में रेल चलाने की घोषणा पर काम नहीं हुई. चतरा-गया रेल लाइन पर कोई बात नहीं करता. चतरा में स्टील प्लांट चुनावी जुमला हो गया है. चंदवा में अभिजीत और एस्सार ग्रुप का प्लांट बनकर तैयार है. सरकार इसे शुरू कराती तो हजारों लोगों को रोजगार मिल जाता.
यह भी पढ़ें : चतरा में एके-56, कार्बाइन व 250 जिंदा कारतूस के साथ टीएसपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार
भद्रकाली महोत्सव में की गयी घोषणाओं पर नहीं हुआ अमल
उन्होंने कहा कि भद्रकाली महोत्सव में किए गए घोषणाओं पर अमल नहीं हुई. बौद्ध सर्किट को जोड़ने का काम शुरू नहीं हुआ. कहा कि चतरा के सभी प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हैं. वर्तमान सरकार में उग्रवाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है. 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी और क्षेत्रीय दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को सरकार से हटायेंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




