
Latehar : लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सुबह सीआरपीएफ 11 बटालियन औऱ 214 बटालियन के जवानों ने संयुक्त अभियान के तहत दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब हेरगंज थाना क्षेत्र के सिकिद गांव के पास जंगल में माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों को एक बंकर से बरामद किया. वहीं जवानों ने बंकर को ध्वस्त कर दिया. सर्च ऑपरेशन में मैगजीन के साथ तीन 315 राइफल, विस्फोटक, और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं. इसके अलावा अभियान में जुटे जवानों ने स्टील कन्टेनर और एम्युनेशन चार्जर भी जब्त किये हैं. यह विनाशक साजोसामान सुरक्षाबलों के खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से छिपा कर रखे गये थे. इससे पहले कि माओवादियों का कुनबा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे पाता, वक्त रहते ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. गौरतलब है कि लातेहार की ही तरह सूबे के अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है, जिससे नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें- नहीं लगेगा बिजली की बढ़ी दरों का करंट, सब्सिडी का प्रपोजल तैयार, सब्सिडी के साथ ही आएगा बिल

अभियान में ये थे शामिल
यह अभियान में अजय सिंह, कमांडेंट 214 बटालियन सी०आर०पी०एफ० के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें मनीष भारती,द्वितीय कमान अधिकारी, 214 बटालियन सी०आर०पी०एफ०, अश्विनी परमार, द्वितीय कमान अधिकारी, 11 बटालियन सी०आर०पी०एफ०, अजय त्रिपाठी, सहा० कमा० 11 बटालियन सी०आर०पी०एफ०, इंस्पेक्टर एम० एल० शर्मा, 214 बटालियन सी०आर०पी०एफ०, ए०एस०आई० राम चंद्र राम, सिपाही अभय मिंज, मनिका थाना और सी०आर०पी०एफ० के जवान शामिल थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




