National

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा- गोमाता नहीं आंटियां हैं विदेशी नस्ल की गायें, देसी ब्रीड की गायों में होता है सोना

New Delhi: विदेशी नस्ल की गायें गोमाता नहीं हैं इस बयान को लेकर बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष चर्चा में हैं. दिलीप ने यहां तक कहा कि देसी नस्ल की गायों में सोना होता है. इसलिए ही उनके दूध का रंग हल्का सुनहरा होता है.

इसे भी पढ़ें- #PMC_Bank मामले में आठवें पीड़ित की मौत, खाता में थे 26 लाख रूपये

गोमाता नहीं हमारी आंटियां हैं विदेशी नस्ल की गायें

दिलीप घोष ने ये बातें गाभी कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही. द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देसी गाय में सोना होता है.

इस ब्रीड की गायों में एक नाड़ी होती है जो धूप की मदद से सोना उत्पन करने में मदद करती है. इन गायों में यह खास खूबी होती है, इसलिए उनके दूध में सोना मिला होता है और उनके दूध का रंग भी हल्का सुनहरा होता है. हमें इन गायों को बचाकर रखना चाहिए.

वहीं उन्होंने विदेशी नस्ल की गायों के बारे में कहा कि जो गाय हम विदेश से लेकर आते हैं वो गायें नहीं हैं. वे एक प्रकार की जानवर हैं.

इस ब्रीड की गायों में देशी गायों जैसी रंभाने की आवाज नहीं होती. विदेशी नस्ल की गायें हमारी गोमाता नहीं वह हमारी आंटियां हैं. और इन आंटियों की पूजा करना हमारे देश के लिए सही नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें- दीवाली भी बाजार में नहीं लौटा पायी रौनक, #GDP ग्रोथ रेट गिरकर 5.8 प्रतिशत पर आने की आशंका: रिपोर्ट

लोग विदेशी गायें ही नहीं बल्कि विदेशी पत्नियां भी लेकर आ रहे

घोष ने कहा कि हमारे भगवान भी विदेशी चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए हमें अपने भगवानों की पूजा इन विदेशी ब्रीड की गायों के दूध से करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग इंग्लिश में शिक्षित हैं उन्हें विदेशी चीज ही पसंद है.

उन्हें उजले रंग वाली विदेशी पत्नियां चाहिए होती है. कई नेताओं ने विदेशी लड़कियों से शादी भी की है. लोग न सिर्फ विदेशी गायें बल्कि विदेशी पत्नियां भी लेकर आ रहे हैं. ये विदेशी महिलाएं हमारे देश में आकर हमारे नेताओं पर बुरा असर डाल रही हैं. उन्हें जेल जाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- भविष्य निधि घोटाला: योगी सरकार ने रातों-रात सचिव ऊर्जा, एमडी पावर कॉरपोरेशन का किया तबादला

गोमांस खाने वाले कुत्ते का मांस भी खायें

अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 के मुताबिक घोष ने कहा कि कुछ लोग जो शिक्षित समाज से वास्ता रखते हैं वो सड़क के किनारे बीफ खाते हैं. गाय क्यों मैं तो उन लोगों से यह कहना चाहता हूं कि वो कुत्ते का मीट भी खायें.

क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. दुसरे जानवरों का मीट भी खायें. कौन आपको रोकने वाला है. आप अपने घर पर खायें. गाय हमारी माता है और गोहत्या को हमारा समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा.

यह समाज विरोधी काम है. कुछ लोग विदेशी ब्रीड का कुत्ता पालते हैं और उसका मल भी साफ करते हैं. जो कि महाअपराधा है.

Related Articles

Back to top button