JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रामगढ़ का रण: मतगणना शुरू, आजसू की सुनीता चौधरी शुरुआती रुझानों में आगे

Ranchi: रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आज आएगा. सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. प्रारंभिक रुझान में आजसू पार्टी प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही है. रामगढ़ कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है. 3 मतगणना कक्षों में 40 टेबल पर मतगणना हो रही है. जानकारी के अनुसार 11 राउंड में मतगणना होनी है. 18 प्रत्याशी मैदान में हैं. सुनीता चौधरी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बजरंग महतो से है. बजरंग महतो ममता देवी के पति हैं और सुनीता चौधरी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले राउंड की गिनती में सुनीता चौधरी 12,910 व बजरंग महतो को 7072 मत मिले हैं. इस लिहाज से पहले राउंड में सुनीता चौधरी करीब पांच हजार मतों से आगे हैं.

 

Related Articles

Back to top button